Saturday, November 16, 2019

$1 ट्रिलियन आतंकवाद के कारण बर्बाद

$1 ट्रिलियन आतंकवाद के कारण बर्बाद

जबसे श्री नरेंद्रमोदी जी ने ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद की कीमत दुनिया को कितनी चुकानी  पड़ती है, यह खुलासा किया, इस विषय पर नए सिरे से बहस शुरू हो गयी है। हथियार, नकली करेंसी, ड्रग्स, हवाला, और क्या क्या है, इस युद्ध में, यह सब चर्चा का विषय बन गया है।

आतंकवाद केवल भारत नहीं, अलग-अलग पैमानों पर दुनिया के कई देशों की समूची राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। पिछले कुछ सालों के दौरान यह साफ हो चुका है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक गतिविधियों के सहज संचालन और अलग-अलग देशों के विकास में आतंकवाद ने कैसी बाधाएं खड़ी की हैं। इसलिए आर्थिक सहयोग के लिए होने वाले तमाम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अगर आतंकवाद का सामना करने या उस पर काबू पाने को लेकर भी बातचीत केंद्र में होती है तो यह स्वाभाविक ही है। ब्राजील के ब्रासीलिया में गुरुवार को ग्यारहवें ब्रिक्स सम्मेलन में इस संगठन में शामिल देशों के बीच आपस में आर्थिक सहयोग के समांतर आतंकवाद भी चर्चा का विषय का बना है, तो इसकी वजह यही है। गौरतलब है कि ब्रिक्स सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद से दुनिया की अर्थव्यवस्था को अब तक एक हजार अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास, शांति और समृद्धि के लिहाज से इतनी भारी रकम का क्या और कैसे इस्तेमाल हो सकता था, लेकिन आतंकी गतिविधियों की वजह से भारी नुकसान या फिर उसका सामना करने में खर्च की वजह से इतनी बड़ी राशि बर्बाद हो गई। आतंकवाद केवल भारत नहीं, अलग-अलग पैमानों पर दुनिया के कई देशों की समूची राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। सच यह है कि विकास और शांति के लिए आतंकवाद आज सबसे बड़े खतरे के रूप में सामने है। इसके जगजाहिर होने के बावजूद दुनिया के कुछ देश न केवल इस समस्या की अनदेखी करते हैं, बल्कि परोक्ष रूप से आतंकी संगठनों के अपनी सीमा के भीतर से गतिविधियां संचालित करने को लेकर आंखें मूंदे भी रहते हैं। हालांकि भारत इस मसले पर अक्सर दुनिया को ध्यान दिलाता रहा है कि अगर इस प्रवृत्ति पर रोक नहीं लगाई गई तो आतंकी समूह वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाएंगे

Wednesday, November 6, 2019

गांघीजी व स्वदेशी

गांधी जी का स्वदेशी और हम
‘स्वदेशी हमारे राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम का मूल-मंत्र था’ कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं।
जनसत्ताPublished on: September 16, 2017 1:39 am
NEXT
राजनीतिः गांधी जी का स्वदेशी और हम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी।
श्रीभगवान सिंह

देश के तमाम हस्त उद्योग, कुटीर उद्योग लुप्त होते चले गए, घर-घर से चरखा गायब होता गया। बुनकर, लोहार, बढ़ई, चर्मकार, ठठेरा, कुम्हार सबके उद्योग नष्ट होते गए और शहरों से लेकर गांवों तक देशी-विदेशी फैक्ट्रियों, कंपनियों के उत्पादित माल छाते गए। भूमंडलीकरण ने इसमें और तेजी ला दी और आज हमारा देश इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर खिलौनों तक विदेशी सामान से पटता जा रहा है। आज हमारे जो भी राजनेता या संत महात्मा स्वदेशी का मंत्रोच्चारण करते हैं, उनका गांधी के इस स्वदेशी से कोई वास्ता नहीं है।

‘स्वदेशी हमारे राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम का मूल-मंत्र था’ कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं। उन्नीसवीं सदी में दादा भाई नौरोजी की ‘ड्रेन थ्योरी’ हो या रमेशचंद्र दत्त की लिखी ‘भारत का आर्थिक इतिहास’ या सखाराम गणेश देउस्कर लिखित ‘देशेर कथा’ जैसी पुस्तकें हो, सभी की चिंता के केंद्र में औपनिवेशिक शासन-तंत्र द्वारा देसी संसाधनों का दोहन व देशी धन-संपदा के विलायत में पलायन को रोकना मुख्य सरोकार थे। आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक माने जाने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र ने अपने लेखन से स्वदेशी की अलख जगाई। 1905 का बंग-भंग विरोधी आंदोलन भी स्वदेशी की भावना से ओतप्रोत था जब बंगाल में विदेशी वस्तुओं की होली जलाई गई और उनके बहिष्कार पर बल दिया गया। इस स्वदेशी भाव को राष्ट्रीय स्तर पर बहुआयामी स्वरूप प्रदान किया महात्मा गांधी ने 1920 में असहयोग आंदोलन आरंभ करके। उन्होंने इसे न केवल विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार तथा उनके अग्निदाह तक सीमित रखा, बल्कि उद्योग-शिल्प, भाषा, शिक्षा, वेश-भूषा आदि सब पर स्वदेशी का रंग गालिब कर दिया।

स्वदेशी के मामले में गांधी का अपने पूर्ववर्ती स्वदेशी समर्थक भारतीय बुद्धिजीवियों से अलग जो प्रस्थान-बिंदु था, वह था- उत्पादन पद्धति का मुद्दा। उल्लेखनीय है कि यूरोप में हुई मशीनी क्रांति अपना जो जलवा दिखा रही थी, उससे यूरोप तो चमत्कृत था ही, भारत के स्वदेशी समर्थकों का मानना था कि इंग्लैंड या यूरोप से मिलों में बनी वस्तुएं भारत में आकर बिकती हैं जिसके कारण हमारा धन विदेश चला जाता है। इसलिए वैसी मशीनों एवं मिलों को भारत में स्थापित कर अपनी धरती पर उन वस्तुओं का उत्पादन करें ताकि हमारा धन विदेश नहीं जा सके। गांधी ने इस सोच की काट यह कहते हुए रखी कि भारत की आर्थिक प्रगति के लिए विदेश से मशीनों को लाने के बजाय हमें अपने देश के पारंपरिक उद्योग-शिल्प को अपनाना और बढ़ावा देना चाहिए। गांधी मशीनों के अत्यधिक चलन को न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के लिए अनिष्टकारी रूप में देख रहे थे। वे पहले भारतीय थे जिन्होंने 1909 में अपनी पुस्तक ‘हिंद स्वराज’ में मशीनीकरण के इस भयावह रूप की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट कर चेतावनी दी थी कि ‘मशीनें यूरोप को उजाड़ने लगी हैं और वहां की हवा अब हिंदुस्तान में चल रही है। यंत्र आज की सभ्यता की मुख्य निशानी है और वह महापाप है, ऐसा मैं तो साफ देख सकता हूं।…मशीन की यह हवा अगर चली तो, हिंदुस्तान की बुरी दशा होगी।’

स्पष्टत: गांधी भारत में मशीनों का जाल बिछाने के सख्त खिलाफ थे। जो भारतीय स्वदेशी का मतलब यह करते थे कि विदेशी मशीनों का आयात कर हम अपने देश में उनके जरिए उत्पादन कार्य करें, उनसे गांधी बिल्कुल असहमत थे। वे भारत में इंग्लैंड की मैनचेस्टर जैसी मिलें कायम करने को अनिष्टकारी समझते थे। उन्होंने उसी पुस्तक में यह चेतावनी देते हुए कहा- ‘हम हिंदुस्तान में मिलें लगाएं, उसके बजाय हमारा भला इसी में है कि मैनचेस्टर को और भी रुपए भेजकर उसका सड़ा हुआ कपड़ा काम में लें, क्योंकि उसका कपड़ा काम में लेने से सिर्फ हमारे पैसे ही जाएंगे। हिंदुस्तान में अगर हम मैनचेस्टर कायम करेंगे, तो पैसा हिंदुस्तान में ही रहेगा, लेकिन वह पैसा हमारा खून चूस लेगा।’

गांधी जब यह विचार लिपिबद्ध कर रहे थे तब हिंदुस्तान में मिलें स्थापित करने का सिलसिला शुरू हो चुका था। उत्पादन की इस मशीनी पद्धति को एकाएक रोक पाना मुमकिन नहीं था, इसलिए इसका विकल्प उन्होंने इस रूप में प्रस्तुत किया-‘मिल-मालिकों की ओर हम नफरत की निगाह से नहीं देख सकते। हमें उन पर दया करनी चाहिए। ये यकायक मिलें छोड़ दें, यह तो मुमकिन नहीं है, लेकिन हम उनसे ऐसी विनती कर सकते हैं कि वे अपने इस साहस को बढ़ाएं नहीं। अगर वे देश का भला करना चाहें, तो खुद अपना काम धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। वे खुद पुराने प्रौढ़ चरखे देश के हजारों घरों में दाखिल कर सकते हैं और लोगों का बुना हुआ कपड़ा लेकर उसे बेच सकते हैं।’

यह था गांधी का स्वदेशी के नाम पर उत्पादन पद्धति-वस्त्र-उद्योग के भारत के पुराने, प्रौढ़ चरखे जैसे उपकरण को अपनाने का आग्रह। अंग्रेजों ने अपने यहां की मिलों से बने कपड़ों के बेचने के लिए हमारे देश के इस हस्त-उद्योग को इस बेरहमी से नष्ट किया कि चरखा ही इस देश से विलुप्त हो गया। इसलिए गांधी ने असहयोग आंदोलन के दौरान लिखे अपने एक लेख में यहां तक कह डाला कि ‘भारत ने चरखा खोकर अपना बायां फेफड़ा खो दिया।’ इस ‘खोये हुए बाएं फेफड़े’ को ही गांधी दक्षिण अफ्रीका से 1915 में भारत वापस आने पर पुन: प्रतिष्ठित करने के कार्य में जी-जान से जुट गए। 1917 में साबरमती आश्रम में काठियावाड़ी महिला गंगा बेन के सौजन्य से उन्होंने चरखे का निर्माण कराया और 1930 तक आते-आते उन्होंने भारत के शहरों से लेकर गांवों तक चरखे का जाल बिछा दिया जिससे इंग्लैंड से कपड़ों का आना बंद हो गया। हालांकि बहुतों ने, जिनमें हमारे विश्व कवि रवींद्रनाथ भी थे, गांधी के इस चरखा प्रेम का विरोध किया लेकिन गांधी वस्त्र-उत्पादन के स्वदेशी तरीके के प्रचार में जीवनपर्यंत जुटे रहे और इसमें उन्हें आशातीत सफलता भी प्राप्त हुई।

बाद के दिनों में गांधी ने कुछेक मामलों में मशीनों के प्रयोग को स्वीकार किया, लेकिन उसे वे राज्य या समाज के नियंत्रण में रख कर चलाने के पक्ष में थे। आम आदमी के लिए वे मशीन को अनिष्टकारी ही मानते रहे। उनका मानना था कि जो काम हाथ-पैर से हो सके, उसके लिए मशीनों का इस्तेमाल हरगिज नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे बेरोजगारी बढ़ेगी। लेकिन आजादी के बाद गांधी के इस धराधाम से कूच करते ही उनके स्वदेशी का यह चरित्र भी लुप्त होने लगा और आधुनिक भारत के मंदिरों के नाम पर ‘स्वदेशी धरती’ पर विदेशी मशीनों को लाकर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां स्थापित की जाने लगीं। नतीजतन, देश के तमाम हस्त उद्योग, कुटीर उद्योग लुप्त होते चले गए, घर-घर से चरखा गायब होता चला। बुनकर, लोहार, बढ़ई, चर्मकार, ठठेरा, कुम्हार सबके उद्योग नष्ट होते गए और शहरों से लेकर गांवों तक देशी-विदेशी फैक्ट्रियों, कंपनियों के उत्पादित माल छाते गए।

भूमंडलीकरण ने इसमें और तेजी ला दी और आज हमारा देश इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर खिलौनों तक विदेशी सामान से पटता जा रहा है। आज हमारे जो भी राजनेता या संत महात्मा स्वदेशी का मंत्रोच्चारण करते हैं, उनका गांधी के इस स्वदेशी से कोई वास्ता नहीं है। इनके लिए स्वदेशी का मतलब है अपने देश में विदेश से उच्च तकनीक लाकर अपने यहां उत्पादन करना।
अभी चंपारण-सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष चल रहा है। कई आयोजन हो चुके, वातानुकूलित कक्षों में कई संगोष्ठियां हो चुकीं, यह सब बतलाने के लिए कि गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। लेकिन वे यह नहीं बताते कि गांधी के कौन-से विचार प्रासंगिक हैं? अगर वे यह भी बता पाते कि गांधी ने स्वदेशी के रूप में हस्त उद्योग, ग्रामोद्योग को बढ़ावा दिया और हमें मशीनीकरण का रास्ता छोड़ कर गांधी द्वारा बताए गए इस रास्ते पर चलना चाहिए तो स्वदेशी का चरित्र स्पष्ट होता और कदाचित इस दिशा में सोचने एवं बढ़ने की देशवासियों को प्रेरणा मिलती।

Khadi, Gandhi said on Birthday

How to celebrate Gandhi jayanti This Gandhi Jayanti, Media Should Not Spin Lies in His Name Gandhi would have liked media to follow, not over-analyse, his ideals. Ajaz Ashraf02 Oct 2019 Reams and reams of newsprint have been expended to spin stories around Mahatma Gandhi and analyse his ideas to celebrate his 150th birth anniversary on October 2, which is the date the mainstream media have traditionally used as a bait to lure corporate sponsorship. Yet, their fishing for revenue in the name of Gandhi appears astonishingly hypocritical today because of their increasing reluctance to speak truth to power and lack of spunk to resist the State’s manipulation. Gandhi would have undoubtedly preferred the media to live his ideas, of which disobedience was among the defining ones, than to analyse them threadbare. Celebration was meaningless for Gandhi unless it had a larger national purpose, which was to be realised through action. This was why he turned his own birthday into an occasion to spin yards and yards of yarn. For him, the charkha symbolised freedom from poverty and, therefore, slavery. Indeed, the media should take a cue from Gandhi to identify the larger national purpose behind celebrating his birth anniversary. To do so, journalists need to study how he creatively re-imagined his birthday celebration. Gandhi’s indifference to his own birthday celebration is palpable in his writings. For instance, in an appeal to the people to engage in spinning, published in The Hindustan Times of September 29, 1939, Gandhi said: “I have no love for the celebration of my birthday. Any other day is as good or bad as a birthday. My parents, so far as I recollect, never celebrated the birthdays of their children. I remember the date of my birthday only because I had to take the birth certificate for the London examination [to do law]. But I never thought of the date until after the rebirth of khadi.” Yet Gandhi was extremely conscious of the courtesy of wishing luminaries on their birthday. In South Africa, he and his comrades sent cables to the colonial secretary, in Pietermaritzburg, requesting him to convey their birthday greetings to Queen Victoria and, later, to King Edward VII. He wrote articles in the Indian Opinion, a weekly newspaper he published, lavishing praise on Dadabhai Naoroji, who was popularly known as the Grand Old Man of India, on his birthday – September 4 -- every year. On his return to India in 1915, Gandhi presided over several birthday celebrations of Annie Besant, an ardent supporter of self-rule for India, and of the saint-philosopher Shrimad Rajchandra. But history was already in the making; there was no escape for Gandhi from public adulation and birthday celebration. For instance, on October 2, 1917, Besant unveiled the portrait of Gandhi in Gokhale Hall, Madras. Two years later, on October 2,1919, the Bhagini Samaj, a women’s organisation, held a reception for Gandhi at Vanita Vishram Hall, Bombay, and presented him a purse of Rs 21,100. Even before the felicitation in Bombay, people had taken to thronging his Sabarmati Ashram, Ahmedabad, to greet him on his birthday, as they did on October 1, 1918. Why October 1? That was because, according to the Vikram Samvat calendar followed in Gujarat, Gandhi was born on the 12th day of the waning of the moon in the month of Bhadarva. The day, known as Bhadarva Vad 12, falls in the latter part of September or early October. The date shifts every year as the Vikram Samvat calendar is primarily a lunar-based calendar. Gandhi’s 150th birthday, by the Gujarati calendar, was on September 26. On Bhadarva Vad 12, the Gujarati was traditionally expected to work on the spinning wheel, or Rentia, to produce yarn. Bhadarva Vad 12 was called Rentia Baras in the local parlance. Adept at reinterpreting traditions, Gandhi turned his birthday into a day of working the charkha. It soon became the norm among Gandhi’s followers to spin yarn for celebrating Gandhi’s birthday on both Bhadarva Vad 12 and October 2. Gandhi’s nephew, Narandas Gandhi, who was also the manager of the Sabarmati Ashram, hit upon the idea of organising ‘Khadi Week’, which involved nearly continuous spinning between Bhadarva Vad 12 and October 2. The nephew began to multiply Gandhi’s age by a thousand to increase the target of production every year. Thus, on Gandhi’s 66th birthday, 66,000 yards of yarn were produced; on his 70th birthday a whopping 70,000 yards. Gandhi gave Narandas the sobriquet of “khadi-mad.” In the 1939 appeal published in The Hindustan Times, a delighted Gandhi wrote: “Khadi-lovers made the date of my birth an occasion for pushing khadi sales. I did not mind such exploitation of my birthday but tried with more or less success to give it the name of Rentia Jayanti so far as the Gujarati-speaking public was concerned.” In the Harijan, a weekly journal which Gandhi published, he wrote in 1942: “Gandhi Jayanti is just a pretext, the real thing is Charkha Jayanti. Had there been no charkha, there would perhaps have been no Jayanti (Birthday) celebrations, and even if there had been such celebrations, they would have had little importance.” Despite turning October 2 and Bhadarva Vad 12 into occasions for celebrating the spinning of yarn, Gandhi remained perplexed about the human tendency to celebrate birthdays. In a 1945 letter greeting Harshada Diwanji on her birthday, Gandhi, tongue-in-cheek, wrote: “You have not mentioned how many years you have completed. Whatever the number, don’t you have now so many years less to live? From this point of view, we should mourn on our birthday.” He harped on this in several of his correspondences with others as well. Yet he did not forget to greet his comrades on their birthday. On November 12, 1944, VK Krishna Menon was sent a cable by Gandhi that was to be communicated to Jawaharlal Nehru, who was then in prison, on November 14, his birthday. The cable read: “Jawaharlal is a jewel among men. Happy is the land that owns him.” In 1945, The Hindu reported Gandhi wishing Rajendra Prasad on his birthday – December 3 -- with a pithy message: “Rajendra Prasad is a true patriot. Long live Rajendra Prasad.” In the same year, when a correspondent asked Gandhi what message he had for Sardar Vallabhbhai Patel on his birthday, he replied, “Sardar is as dear as a son to me. What message can a father give to a son?” What Gandhi opposed was a show of adulation on his birthday. In a note to Sarvepalli Radhakrishnan, Gandhi warned against declaring his birthday as a holiday. To another letter-writer from Amravati, he wrote: “To declare my birthday a holiday should be classified as a cognizable offence. The only use of my birthday that I have approved of is intensive spinning or some such national service.” Might not the media emulate Gandhi and treat October 2, as a pretext to strive for a lofty ideal? What could that ideal be? For identifying that, journalists should turn to the speech Gandhi delivered on October 2, 1947 -- his last birthday. Gandhi said he no longer wished to live for 125 years, as he had often in the past expressed a desire to do. “For me, today is the day of mourning. I am surprised and also ashamed that I am still alive,” Gandhi said, referring to the Partition riots ravaging the country. He said that he had now stopped thinking about living for 125, 100 or even 90 years because of the bestiality of men on display. “I am entering my 79th year today; but even that pains me,” he said. Earlier in the speech, Gandhi had reminded the audience about his unusual method of celebrating his birthday -- that of fasting, spinning and praying. But now he beseeched them, “If you really want to celebrate my birthday, it is your duty not to let anyone be possessed by madness and if there is any anger in your hearts you must remove it.” Prime Minister Narendra Modi has shown a penchant for celebrating Gandhi Jayanti by training the spotlight on important issues. For instance, Modi launched his project of Swachh Bharat on October 2. This year, he is to kick-start a project to free India of single-use plastic. A clean, plastic-free India does indeed have a larger national purpose. Yet the same government and the ruling Bharatiya Janata Party have used the cow, the National Register of Citizens and Kashmir, among other measures, to consciously ensure the nation is possessed by precisely what Gandhi called “madness.” Perhaps October 2 is just the day for the media to think of a method to tackle the “madness”, to expose Modi’s use of Gandhi to promote a plastic-free India, which is, at the same time, divided daily through the tactics of pushing divisive issue. But then, it might be too much to expect the media to develop a spine overnight. For starters, therefore, instead of analysing Gandhi’s ideas, journalists should spin out, in the manner of Narandas, a list of 150 truths they concealed from their readers. Even a list of 50 would do. Ajaz Ashraf is a freelance journalist based in Delhi. Views are personal.

Monday, October 28, 2019

SAVERS

SAVERS 6
1. Silence: meditation, prayers, connecting to unconscious, POWER OF NOW.
2. AFFIRMATION: written reading, four steps: what on health, relations. Organisations, lifestyle, b. WHY, C. IMPORTANCE, D. HOW 
3. Visualisations : whatever wanted, achieved 
4. EXERCISE PRANAYAMA, यJUMPING, STREACHINH, SURYANAMASKARS,
5. Reading what ever I have already prepared.
6. SCRIBE, NEXT DAY MOVE. WHOM TWO BEST P ERSONS I HAVE MET YESTERDAY, WHOM I AM GOING TO MEET TODAY.


Kashmiri Lal, Shiv Shakti Mandir, RK Puram sector 8 M
New Delhi 110022.

Tuesday, October 22, 2019

क्या बहुमत से ही सच्चाई जानेंगे?

श्री ठेंगड़ी जी कहते हैं की हरियाणा के एक स्कूल में एक शाखा में मैंने बालकों से प्रश्न पूछा की संघ किसने शुरू किया? एक बच्चे ने डॉक्टर हेडगेवार का नाम लिया और दूसरे ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का क्योंकि उसी वर्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की शहादत हुई थी और उनका नाम प्रसिद्ध था। उसके बाद पूरी शाखा में कई बच्चों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम लिया। संदर्भ ध्यान रहे कि 53 में मुखर्जी का बलिदान हुए थे और 'मुखर्जी अमर रहे', ऐसे उद्घोष उस समय हवा में तैरते थे। तब ठेंगड़ी जी ने मजाक- मजाक में कहा कि कैसे निर्णय होगा कुछ डॉक्टर हेडगेवार बोल रहे हैं कुछ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सही कैसे पता लगेगा? तो एक लड़के ने हाथ हिलाते हुए कहा वोटिंग करा लीजिए । तो पूरी शाखा में वोटिंग हुई 8 ऐसे थे जो डॉक्टर हेडगेवार जी के पक्ष में, उससे दुगने 16 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पक्ष में, और आठ ऐसे समझदार थे वह चुप रहे किसी और भी नहीं बोले यानी नोटा! तब ठेंगड़ी जी ने कहा अब यह समस्या और गड़बड़ हो गई क्योंकि कुछ इधर बोल रहे हैं कुछ इधर बोल रहे हैं, सच्चाई कैसे पता चलेगी ? फिर उस चतुर लड़के ने कहा कि निर्णय हो तो गया! क्योंकि 16 वोट श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पड़े हैं इसलिए संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही कहलाएंगे!!!!
ऐसे ही आजकल हम सोचते हैं क्योंकि ज्यादा वोट जिस पार्टी को पड़े हैं उसकी हर बात सच्ची, दूसरों की हर बात गलत, इसको वर्डिक्ट मिला, जनादेश मिला है, और यही सच्चा है, बाकी झूठे हैं या नहीं, इस पर अलग से  जरूर चर्चा होनी चाहिए।

Friday, October 11, 2019

क्या मानसिक अवसाद सबसे बड़ी बीमारी है?

दुनिया की बड़ी समस्या मानसिक रोग व आत्महत्या
  क्या आपने सुना या कहीं पढ़ा कि कल 10 अक्टूबर को 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस था'?इसका उद्देश्य ये था कि मानसिक बीमारियां बहुत बढ़ रही हैं, उसके लिए जनजागरण करना। क्या आप जानते हैं कि
1. चार में से एक व्यक्ति को अपने जीवन में मानसिक रोग का सामना करना पड़ता है।
2. एक साल में आठ लाख लोग मानसिक रोग से पीड़ित होकर करते हैं आत्महत्या करते हैं. यह सड़क हादसों में मौतों के बाद दूसरा बड़ा मरने का कारण है।
3. मानसिक रोग की वजह से 15 साल के किशोर भी कर ले रहे हैं आत्महत्या। ग्लोबल बर्डेन ऑफ डिजीज स्टडीज के अनुसार सालाना दो लाख यंग एडल्ट हर साल आत्महत्या करते हैं.
4. इस वर्ष की थीम के द्वारा आत्महत्या रोकथाम पर फोकस किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति की मृत्यु आत्महत्या के कारण होती है।
5. भारत में आत्महत्याएं
लांसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल के मुताबिक 2018 में भारत में आत्महत्या के कारण 2.30 लाख मौतें हुईं। 2016 में नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार 131,008 लोगों ने आत्महत्या की।, और 2015 में 1,33,623 ने। 
इस हिसाब से एक घण्टे में 15, और हर चार मिनुट्स बाद एक व्यक्ति कहीं न कहीं भारत मे आत्महत्या कर रहा है।
गौरतलब है कि भारत में अभी भी आत्महत्या की रोकथाम के लिए कोई मज़बूत नीति नहीं है। 1990 में चीन में आत्महत्या की दर सबसे अधिक थी। चीन सरकार द्वारा कीटनाशक की पहुँच सीमित किये जाने के बाद आत्महत्या की दर में काफी कमी दर्ज की गयी थी।
मैंने सेपियन्स नामक किताब में से कुछ इसी प्रकार की बात पढ़ी थी, ज्यों का त्यों उद्धरित कर रहा हूँ:
In year 2000, total of 3,10,000 (three lakh 10 thousand ) individuals were killed in wars, and violent crime killed another 5,20,000. Each and every victim is a world destroyed, a family ruined, friends and relatives scarred for life. Yet from a macro perspective these 8,30,000 victims comprised only 1.5 per cent of the 56 million (5 crore sixty lakh) people who died in 2000. That year 1.26 million (12 lakh 60 thousand people died in car accidents (2.25 per cent of total mortality) and 8,15,000 people committed suicide (1.45 per cent).

The figures for 2002 are even more surprising. Out of 57 million dead, only 172,000 people died in war and 569,000 died of violent crime (a total of 741,000 victims of human violence). In contrast, 8,73,000 people committed suicide. It turns out that in the year following the 9/11 attacks, despite all the talk of terrorism and war, the average person was more likely to kill himself than to be killed by a terrorist, a soldier or a drug dealer."

फिल्म से जागरूकता की पहल : हाल के दिनों में कंगना रनाउत और राजकुमार राव की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ ने लोगों का ध्यान खिंचा था. जबकि मनोचिकित्सक बताते हैं कि इस तरह केस सामान्य है. अवसाद में ज्यादा समय तक रहने और समय पर इलाज न होने से बीमारी बढ़ जाती है. इससे लोग सेवियर डीप्रेशन विद साइकॉटिक सिप्टम में पहुंच जाते है, जहां आत्महत्या करने की इच्छा प्रबल हो जाती है.
 इसमें लोगों को कासव, अस्तु, आइ एम जीजा और अ ब्यूटीफूल माइंड जैसी फिल्में दिखायी गयी।  थी. जिनमें  अल्जाइमर्स, डिमेंशिया, डिप्रेशन, सिजोफ्रेनिया, ऑटिज्म, फोबिया जैसे मेंटल हेल्थ इस्यू से ग्रसित व्यक्ति के लक्षण को दिखाने की कोशिश की गयी थी.

बड़ी समस्या व समाधान: इसके लिए आमतौर पर लोग झाड़फूंक वालों पर या पीरों की मज़ारों पर जाते है, नशों व ड्रग का प्रचलन भी इसी कारण बढ़ रहा है, और जिनसे बात कर सके ऐसे पक्के मित्र भी होते नहीं, हैं तो फेसबुकिया दोस्त जो मरने की खबर पर भी लाइक मार देते हैं।

किसी ने ठीक ही लिखा

                  उम्र का बढ़ना तो

                   दस्तूरे-जहाँ है

                   महसूस न करो तो

                   बढ़ती कहां है


                   उम्र को अगर

                   हराना है तो..  

                   शौक जिन्दा राखिए

                   घुटने चले या न चले

                   मन उड़ता परिंदा राखिए।।

                मुश्किलों का आना

                   'Part of life' है

   और उनमें से हँस कर बाहर आना

                  'Art of life' है । ।




Thursday, October 10, 2019

पीटर ड्रकर व उसकी उक्तियाँ

पीटर ड्रकर (Peter Ferdinand Drucker ; 19 नवम्बर 1909 – 11 नवम्बर 2005) एक अमेरिकी प्रबन्धन सलाहकार, शिक्षक एवं लेखक थे। वे मूलतः आस्ट्रिया के निवासी थे। प्रबन्धन शिक्षा के विकास के क्षेत्र में उन्होने नेतृत्व किया। उन्होने 'लक्ष्यों द्वारा प्रबन्धन' (management by objectives) नामक कांसेप्ट दिया। पीटर ड्रकर की कुछ उक्तियाँ संपादित करें प्रभावशाली नेतृत्व भाषण देने या पसन्द किये जाने से सिद्ध नहीं होता; नेतृत्व परिणाम से दिखता है, गुणों से नहीं। काम को सही तरीके से करना ही दक्षता (एफिसिएन्सी) है; सही काम करना ही प्रभाविकता (इफेक्टिवनेस) है। 'लक्ष्य द्वारा प्रबन्धन' अवश्य काम करेगा यदि आप लक्ष्य जानते हैं। सौ में ९० बार आप लक्ष्य ही नहीं जानते। 'निर्णय लेने' से सम्बन्धित अधिकांश चर्चाओं में यह मान्यता दिखती है कि केवल सिनियर इक्सक्युटिव ही निर्णय लेते हैं या उनके द्वारा लिए गये निर्णयों का ही महत्व है। ऐसा मानता बहुत बड़ी गलती है। लक्ष्य, दिशा हैं भाग्य नहीं। लक्ष्य कोई आदेश नहीं हैं। लक्ष्य भविष्य का निर्धारण नहीं करते बल्कि वे भविष्य के निर्माण के लिए संसाधन एवं ऊर्जा जुटाने के साधन हैं। भविष्य के पूर्वानुमान का सबसे अच्छा तरीका भविष्य का निर्माण करना है। संचार में सबसे महत्वपूर्ण चीज उस बात को सुनना है जो कही ही नहीं जाती। जिस काम को किया ही नहीं जाना चाहिए था, उसे अत्यन्त दक्षतापूर्वक करने से बढ़कर बेकार काम नहीं हो सकता। समय ही सबसे दुर्लभ संसाधन है और जबतक समय का समुचित प्रबन्धन नहीं किया जाता, किसी अन्य चीज का भी प्रबन्धन नहीं हो सकता। जहाँ भी आपको एक सफल व्यवसाय दिखायी पड़ता है, अवश्य ही वहाँ कभी किसी ने साहसपूर्ण निर्णय लिया होगा