Thursday, June 21, 2018

योग के फायदे

8. अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले पीएम मोदी- योग ने दुनिया को 'इलनेस' से 'वेलनेस' का रास्ता दिखाया,  (आयुष मंत्रालय के मुताबिक हमारे देश की वेलनेस इंडस्ट्री 490बिलियन डॉलर की है, जो कुल मार्किट का 40 प्रतिशत है) उन्होंने बताया कि योग सिर्फ शरीर को फिट रखने वाला अभ्यास नहीं बल्कि अच्छे स्वास्थ्य का पासपोर्ट है , फिटनेस और तंदरुस्ती की कुंजी है. वहां उन्होंने 55 हजार लोगों के साथ योग किया। 7.  पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के हर भूभाग में लोग सूर्य का स्वागत कर रहे हैं. सूर्य इस भूभाग में सबसे लम के समय तक रहता है, आज चारों ओर योग ही योग है.   × देहरादून से लेकर डबलिन तक,  ×शंघाई से लेकर शिकागो तक,  ×जकार्ता से लेकर जोहानिसबर्ग तक, टोक्यो से टोरंटो तक, टाइम स्क्वायर चौक से चांदनी चौक तक,। योग ही योग है. पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में योग के प्रस्ताव को एक मत के साथ सभी देशों ने बहुमत से इसे पास किया था.  6. इसके अलावा कोटा में बाबा रामदेव वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी में हैं. यहां एक साथ 2 लाख लोग योग कर रहे हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद हैं. 5.योग दिवस से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योगासन भारतीय ऋषियों द्वारा मानवजाति को दिये गये सबसे अनमोल उपहारों में से एक है. आज के समय मे तो श्री मोदी द्वारा  ये विश्व को अनमोल देन है। 4.. अभी दो दिन पूर्व अमेरिका के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीनेटर केरोलिन मेलनी ने बताया के अमेरिका में 3.6 करोड़ लोग योग करते हैं, और सामान्यतः हर व्यक्ति इस के बारे में जानता है। 2012 से 15 के बीच योग समर्थको में 80% वृद्धि हुई है। 3. पूरी दुनिया मे 2016 तक 80 अरब डॉलर से ज्यादा का योग आसन का व्यापार था, जिसमे से 36 अरब डॉलर तो मात्र अमेरिका में बताया है। जो लगातार बढ़ रहा है। योगशिक्षकों की मांग लगातार बढ़ रही है।  2. चीन में 10,800 योग क्लासेज लगती है, डेली मेल का खुलासा है। गत वर्ष चीन की विशाल दीवार पर ये कार्यक्रम आयोजित हुआ था। 1. योग का विश्व मे प्रचार करने का सर्वाधिक श्रेय किसे जाता है? शायद जो नाम आप सोचते होंगे उनको नहीं बल्कि श्री आयंगर को जाता है। लगभग 80 वर्ष तक उन्होंने दुनिया मे इसका प्रचार किया था। यहूदी मेनुहिन नामक  विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक ने शिकायत की कि मुद्दत हुई है गहरी नींद किये हुए और शवासन से कुछ ही क्षणों बाद यहूदी के खराटे लोगो को सुनाई दे रहे थे।

No comments:

Post a Comment