Thursday, October 13, 2016

विजयादशमी उद्बोधन -NAGPUR- 11-10-16

श्री विजयादशमी उत्सव पर प.पू. सरसंघचालक का उद्बोधन
BY VJAIPUR · OCTOBER 11, 2016

नागपुर, 11 अक्टूबर। प.पू. सरसंघचालक डा.मोहनराव जी भागवत के श्री विजयादशमी उत्सव पर मंगलवार को हुए उद्बोधन का सार-

आदरणीय प्रमुख अतिथि महोदय, निमंत्रित विशिष्ट अतिथिगण, नागरिक सज्जन माता भगिनी, माननीय संघचालक गण एवं आत्मीय स्वयंसेवक बंधु, -अपने पवित्र संघकार्य के 90 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात युगाब्द 5118 अर्थात ई. स. 2016 का यह विजयादशमी  उत्सव एक वैशिष्टयपूर्ण कालखण्ड में सम्पन्न हो रहा है।
1. पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्मशती :
स्व. पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्मशती के संबंध में पिछले वर्ष ही मैने उल्लेख किया था। वह 100 वाँ वर्ष पूरा होने के बाद इस वर्ष भी उनके जन्मशती के कार्यक्रम चलने वाले है। यह वर्ष अपने इतिहास के कुछ  और ऐसे महापुरुषों के पुनःस्मरण का वर्ष है जिनके जीवनसंदेश  के अनुसरण की आवश्यकता आज की परिस्थिति में हम सबको प्रतीत होती है।

2. यह वर्ष आचार्य श्री अभिनवगुप्त की सहस्त्राब्दि का वर्ष है। वे शैवदर्शन के मूर्धन्य आचार्य  तथा साक्षात्कार प्राप्त संत थे। ‘‘प्रत्यभिज्ञा’’ संज्ञक दार्शनिक संकल्पना के प्रवर्तन के साथसाथ उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के अविस्कार से काव्य, नाट्य, संगीत, भाषा, ध्वनिशास्त्र आदि लौकिक जीवन के पहलुओं में  अत्यन्त समर्थ, प्रमाणभूत व शाश्वत परिणाम करने वाले हस्तक्षेप किये है। ‘ध्वनि’ के विषय में उनकी तात्विक विवेचना, परमतत्व की अनुभूति तक ले जाने की ‘ध्वनि’ शक्ति का विवेचन तो मात्र दर्शनशास्त्री ही नहीं,आधुनिक संगणक वैज्ञानिकों के भी गहन अध्ययन का विषय बना है। परन्तु उनकी जीवन तपस्या का सबसे महत्वपूर्ण कार्य  अपने देश की विविधता में एकता का दर्शन करानेवाली सनातन संस्कृति धारा को कश्मीर भूमि से पुनःप्रवर्तित करना। स्वयं शैव दर्शनधारा के उपासक होते हुए भी उन्होंने मतसंप्रदायों का भेद न करते हुए, सभी का आदरपूर्वक अध्ययन करते हुए सभी से ज्ञान प्राप्त किया। प्रेम व भक्तिपूर्ण समन्वय की दृष्टि तथा पवित्र आचरण का सन्देश स्वयं के जीवन तथा उपदेश देकर वे कश्मीर में बडगाँव के पास बीरवा के भैरव गुफा में शिवत्व में लीन हो गये।
3. रामानुजाचार्य सहस्राब्दी
दक्षिण के प्रसिद्ध संत ‘श्रीभाष्य’कार श्री रामानुजाचार्य की भी यह सहस्राब्दि है। दक्षिण से दिल्ली तक पदयात्रा कर सुल्तान के दरबार से अपने आराध्य की उत्सवमूर्ति  वे निकालकर ले आये तथा मूर्ति  की भक्त बनी सुल्तान कन्या को भी मेलकोटे के मन्दिर में स्थान दिया। जातिपंथ के भेदभावों का पूर्ण  निषेध करते हुए समाज में सभी के लिए भक्ति व ज्ञान के द्वार खोल दिये। सामाजिक समता को प्रतिष्ठित करते हुए जीवन में धर्म के संपूर्ण व निर्दोष आचरण के द्वारा संपूर्ण  देश में समता व बंधुता का अलख जगाया।
4. गुरुगोबिन्दसिंह के 350 वर्ष
देश, समाज व धर्म की रक्षा हेतु ‘‘मीरी व पीरी’’ का दोधारी बाना अपनाते हुए स्वाभिमान की रक्षा व पाखंड का ध्वंस करने वाले दशमेश श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के जन्म का 350 वाँ वर्ष  मनाने जा रहा है। देश धर्म के हित में सर्व स्वसमर्पण व सतत संघर्ष का उनका तेजस्वी आदर्श स्मरण करते हुए स्वामी विवेकानन्द जी ने भी लाहोर के उनके प्रसिद्ध भाषण में हिन्दू युवकों को उस आदर्श का अनुसरण करने का परामर्श दिया था।
5. गुलाबराय की जन्मशताब्दी
यह वर्ष  प्रज्ञाचक्षु श्री गुलाबराव महाराज का भी जन्मशती वर्ष है। संत श्री ज्ञानेश्वर महाराज की स्वयं को ‘कन्या’ कहते हुए, परिश्रमपूर्वक स्वदेश तथा विदेश के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक ग्रंथों का व्यासंगपूर्ण अध्ययन उन्होंने किया। बिटिश दासता के घोर आत्महीनता के कालखंड में अकाट्य तर्कों सहित हमारे शास्त्रों के परंपरागत तथा पश्चिम के अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रमाणों के द्वारा बौद्धिक जगत में व भारतीय मनों में स्वधर्म,स्वदेश व स्वसंस्कृति की श्रेष्ठता का गौरव व आत्मविश्वास स्थापित किया। भविष्य में विज्ञान की प्रगति,मानवीयता व सार्थकता तथा विश्वभर के सभी पंथ-संप्रदायों के समन्वय का आधार हमारी श्रेष्ठ आध्यात्मिक संस्कृति ही हो सकती है यह उनकी अति विशाल ग्रन्थसम्पदा का स्पष्ट संदेश है। वर्षभर में जो परिस्थिति व घटनाक्रम हम अनुभव करते आ रहे है उसका अगर बारीकी से अध्ययन व चिन्तन करें तो इन चारों महापुरुषों के संदेशों से यह स्पष्ट है कि यद्यपि गति बढाने की गुंजाईश है व और कई बातों का होना अपेक्षित है,।
(अभिनव गुप्त,सहस्राब्दी रामनुजाचार्य, सहस्राब्दी गुरुगोबिन्दसिंह, 350, गुलाबराय 125)
6. सरकार ने किये अच्छे काम:
गत दो वर्षों में देश में व्याप्त निराशा दूर करने वाली, विश्वास बढानेवाली व विकास के पथ पर देश को अग्रसर करने वाली नीतियों के कारण कुल मिलाकर देश आगे बढता हुआ दिखाई दे रहा है। यह भी स्पष्ट है अनुसरण का महत्व ध्यान में आता है। व हमनी अपनायी हुई प्रजातांत्रिक प्रणाली में कुछ अपेक्षित भी है कि जो दल सत्ता से वंचित रहते हैं वे विरोधी दल बनकर शासन प्रशासन की कमियों को ही अधोरेखांकित कर अपने दल के प्रभाव को बढाने वाली राजनीति कर रहे हैं, करेंगे। इसी मंथन में से देश के प्रगतिपथ की सहमति व उसके लिये चलने वाली नीतियों की समीक्षा, सुधार व सजग निगरानी होते रहना प्रजातंत्र में अपेक्षित रहता है। परंतु जो चित्र पिछले सालभर में दिख रहा उसमें कुछ चिंताजनक प्रवृत्तियों के खेल खेले जाते हुए स्पष्ट दिखते हैं। देश की स्थिति व विश्व परिदृश्य की थोड़ी बहुत जानकारी रखने वाले सभी को यह पता है कि भारत का समर्थ, एकात्म,आत्मनिर्भर व नेतृत्वक्षम होकर उभरना फूटी आँखों न सुहाने वाली कुछ कट्टरपंथी, अतिवादी, विभेदकारी व स्वार्थीं शक्तियाँ दुनिया में हैं व भारत में भी अपना जाल बिछाए काम कर रही हैं।
8. अपने विभेदों को दूर करना है:
भारत के समाज-जीवन से अभीतक पूर्णतः निर्मूल न हो पायी विषमता, भेद व संकुचित स्वार्थ प्रवृत्तियों के चलते यदाकदा घटने वाली घटनाओं का लाभ लेकर, अथवा घटना घटे इसके लिये कतिपय लोगों को उकसाते हुए अथवा अघटित घटनाओं के घटने का असत्य प्रचार करते हुए विश्व में भारतवासी तथा भारत का शासन प्रशासन तथा भारत में ऐसी दुष्प्रवृत्तियों को रोक सकने वाले संघ सहित सज्जन शक्ति को विवादों में खींचकर बदनाम करने का व लोकमानस को उनके बारे में भ्रमित करने का प्रयास चलता हुआ दिखाई देता है। जैसी उनकी आकांक्षाएँ व चरित्र रहा है, यह प्रयास, आपस में भी टकराने वाली यह शक्तियाँ अलग-अलग अथवा समान स्वार्थ के लिये गोलबंद होकर करेंगी हीं। उनके भ्रमजाल तथा छल कपट के चंगुल में फँसकर समाज में विभेद व वैमनस्य का वातावरण न बने इसके प्रयास करने पडेंगे।

संघ के स्वयंसेवक इस दिशा में अपने प्रयासाों की गति बढा रहे है। अनेक प्रांतों में इस दृष्टि से सामाजिक समता की सद्यःस्थिति का सर्वक्षण किया जा रहा है तथा उपाय के लिये समाज-मन की अनुकूलता बनाने की बातचीत शाखाओं के द्वारा अपने-अपने गाँव-मुहल्ले में प्रारंभ कर दी गयी है। उदाहरण के लिये संघ की दृष्टि से मध्यभारत प्रान्त माने गये क्षेत्र के 9000 गाँवों का विस्तारपूर्वक सर्वक्षण पूरा हुआ, जिसमें अभीतक लगभग 40 प्रतिषत गाावों में मंदिर, 30 प्रतिशत में पानी व 35 प्रतिशत गावों में श्मशान को लेकर भेदभाव का व्यवहार होता है यह बात सामने आयी हैं। उनके उपाय के लिये प्रयास भी प्रारम्भ हुए है।

अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के लिये बने संवैधानिक प्रावधानों का, उनके लिये आवंटित धनराशि का विनियोग व निर्वाह प्रामाणिकता व तत्परता के साथ शासन व प्रशासन के द्वारा हो इसलिये भी संघ के स्वयंसेवकों ने सहायता का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। अपनी जितनी शक्ति, जानकारी व पहुंच है उतना सामाजिक समता की दिशा में संघ के स्वयंसेवकों का यह प्रयास होगा ही। परंतु समाजहितैशी सभी व्यक्तियों व शक्तियों को अधिक सक्रिय होकर इस दिश में प्रयास करने की आवश्यकता है। छोटी मोटी घटना से उत्तेजित होकर अथवा अपनी श्रेष्ठता के अहंकार में अपने ही निरपराध बंधुओं को अपमान व प्रताडना सहन करनी पडे यह 21 वीं सदी के भारतीय समाज के लिये लज्जाजनक कलंक है ही, कतिपय छिद्रान्वेश्री शक्तियां इसी का लाभ लेकर भारत को बदनाम करने की गतिविधियाँ चलाती हैं तथा समाज में चलने वाले अच्छे उपक्रमों की गति अवरुद्ध करने का प्रयास करती हैं।
9. देसी गाए की रक्षा जरूरी, संविधान सम्मत
देशी गाय जो अपने देश के पशुधन का बडा हिस्सा है, का रक्षण, संवर्धन व विकास यह संविधान के मार्गदर्शक तत्वों में निर्दिष्ट, भारतीय समाज की आस्था व परंपरा के अनुसार पवित्र कार्य है। केवल संघ के स्वयंसेवक ही नहीं, देशभर में अनेक संत, सज्जन, संविधान कानून की मर्यादा का पूर्ण  पालन करते हुए जीवन तपस्या के रूप में इस कार्य को आगे बढा रहे हैं। आधुनिक विज्ञान के प्रमाण देशी गाय की उपयुक्तता व श्रेष्ठता को सिद्ध कर चुके है। अनेक राज्यों में गोहत्या प्रतिबंधक कानून तथा पशुओं के प्रति क्रूरता प्रतिबंधक कानून बने हैं। उनका ठीक से अमल हो इसके लिये भी कभी-कभी व कहीं-कहीं गौसेवकों को अभियान करना पडता है। गौहत्या की घटनाओं का आधार लेकर अथवा कपोलकल्पित घटनाओं की अफवाह को उछालते हुए अपना व्यक्तिगत अथवा राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करना, समाज में बिनाकारण कलह खडा करना,अथवा केवल गौसेवा के पवित्र कार्य को ही लांछित व उपहासित करने के लिये का भांडरचने वाले अवांच्छित तत्वों से उनकी तुलना नहीं हो सकती। गौसेवकों की तपस्या तो चलती, बढती रहेगी। अपना हर कार्य  कानून सुव्यवस्था की मर्यादा में ही हो यह स्वतंत्र देश के प्रजातंत्र का अनुशासन सभी सज्जन भावनाओं को भडकाने के प्रयासों के बावजूद पालन कर रहे हैं, करते रहेंगे। गोहत्या प्रतिबंधन कानूनों का अमल कडाई से हो व कानून सुव्यवस्था का पालन भी कडाई से हो यह देखते समय प्रशासन, सज्जन व दुर्जनों को एक ही तराजू में न तोले यह आवश्यक है। ऐसी घटनाओं में राजनीतिक लाभ की आशा से राजनैतिक व्यक्ति जो भी पक्ष लें,अपनी करनी से समाज में पडी दरारें चौड़ी न हों, विद्वेष का शमन हो ऐसा उनका मन, वचन, कर्म रहे यह समाज की अपेक्षा है। माध्यमों में भी कुछ वर्ग अपने व्यापारिक लाभ की आशा से ऐसी घटनाओं के वृत्तकथन को वास्तविकता से अधिक भडकाऊ रंग में प्रस्तुत करता दिखाई देता है, इस मोह से उनको बचना चाहियें।सभी को यह ध्यान में रखना चाहिये कि समाज में स्वतंत्रता व समता का अवतरण व दृढीकरण, समाज में बंधुभाव की व्याप्ति व दृढता पर निर्भर रहता है।
10. कश्मीर हमारा है, सारे का सारा है
देश के सामने मुंह बाये खड़ी चुनौतियों का सामना उसी के बल पर देश कर सकेगा। श्री अभिनवगुप्त व श्रीरामानुज जैसे द्रष्टा महापुरुषों ने आगे बढ़ायी इस सद्भाव की परंपरा को और भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता इसलिये भी है कि देश की सुरक्षा, एकात्मता, संप्रभुता व अखण्डता पर अभी भी खतरों के बादल मंडरा रहे हैं। समूचे जम्मू—कश्मीर राज्य की सद्यःस्थिति इस दृष्टि से हमारी चिंताएँ और बढ़ाती है। इस संबंध में अबतक चलते आयी सफल अंतर्राष्टीय राजनयिक गतिविधियाँ तथा शासन व संसद के द्वारा बारबार व्यक्त किये दृढतापूर्ण संकल्प स्वागतार्ह हैं, परंतु उस सही नीति का तत्पर व दृढतापूर्ण क्रियान्वयन हो यह भी आवश्यक है। जम्मू-लद्दाख सहित कश्मीर घाटी का बडा क्षेत्र अभी भी कम उपद्रवग्रस्त व अधिक नियंत्रण में है। वहाँ पर राष्टीय प्रवृत्तियाँ व शक्तियों का बल बढ़े, पक्का हो व स्थापित हो, ऐसी शीघ्रता करनी चाहिये। उपद्रवग्रस्त क्षेत्रों में उपद्रव उत्पन्न करने वाले स्थानीय व परकीय तत्वों का कड़ाई से व शीघ्र नियंत्रण हो इसलिये राज्यशासन व केन्द्रशासन अपने अपने प्रशासन सहित एकमत व एकनीति बनाकर दृढता व तत्परता दिखाएँ इसकी आवश्यकता है। मीरपुर, मुजफ्फराबाद, गिलगिट, बाल्टिस्तान सहित संपूर्ण कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है यह दृढ़ भूमिका बनी रहनी चाहिये। वहाँ से विस्थापित हुए बंधु और कश्मीर घाटी से विस्थापित पंडित हिंदू, सम्मान, सुरक्षा तथा योगक्षेम की स्थिरता के प्रति निश्चिंत होकर यथापूर्व  पुन:स्थापित हो जायें यह कार्य शीघ्रता से आगे बढ़ाना होगा। विभाजन के समय जम्मू-कश्मीर राज्य में तत्कालीन राज्यशासन द्वारा पाकिस्तान में गये भूभाग से विस्थापित होकर आये हिंदुओं को आश्वस्त करते हुए राज्य में ही बसने को कहा था, उनको राज्य में भी नागरिकता के सभी अधिकार प्राप्त करा देने होंगे। अबतक राज्य प्रशासन के द्वारा जम्मू व लद्दाख के साथ होने वाला भेदभाव तुरंत ही समाप्त होना चाहिये। जम्मू व कश्मीर में राज्य का प्रशासन राष्टभाव से, स्वच्छ, तत्पर, समदृष्टि व पारदर्शी होकर चले तभी राज्य की जनता को विजय तथा विश्वास की एकसाथ अनुभूति मिलेगी व घाटी की जनता के सात्मीकरण की प्रक्रिया आगे बढेगी।
11. कश्मीर में सेना-शासन ने अच्छा किया
कश्मीर घाटी में चलने वाले उपद्रवों के पीछे सीमापार से ऐसे उपद्रवों को उकसाने, हवा देने के लिये सतत चलने वाली कुचेष्टा यह एक बडा कारण है यह बात सारा विश्व अब जानता है। विश्व के अन्यान्य देशों में अपना केन्द्र बनाकर सीमा प्रदेषों में अलगाव, हिंसा, आतंक व नशीली दवाओं की तस्करी जैसी समाज के स्वास्थ्य व बल को नष्ट करने वाली गतिविधियाँ चलाने वाले छोटे बडे समूहों का भी इनके साथ गठबंधन बनता चला जा रहा है, यह जानकारियाँ भी मिलती रहती हैं। ऐसी अवस्था में हमारे सामरिक बल की नित्यसिद्धताय सेना दल, रक्षक बल तथा सूचनातंत्रों में समन्वय व सहयोग का प्रमाण व नित्य सजगता में क्षणभर की ढिलाई महंगी पड़ सकती है यह उरी के सैनिक शिविर पर हुए हमले की घटना ने फिर एक बार अधोरेखित किया है।

इस हमले का ठीक उत्तर बहुत दृढतापूर्वक तथा कुशलतापूर्वक अपने शासन के नेतृत्व में हमारे वीर जवानों द्वारा दिया गया, इसलिये शासन व सभी सेना दलों का हार्दिक अभिनंदन! परंतु हमारी यह दृढता तथा राजनयिक व सामरिक कुशलता हमारी नीति में स्थायी हो यह आवश्यक है। समूचे सागरी व भूसीमा प्रदेशों में इस दृष्टि से कड़ी निगरानी रखते हुए शासन, प्रशासन व समाज के परस्पर सहयोग से अवांच्छित गतिविधियों को तथा उनके पीछे काम करने वाली कुप्रवृत्तियों को जडमूल से समाप्त करना आवश्यक हो गया है।
12. राज्य-राष्ट्र समन्वय जरूरी पर देश सर्वोपरि
राज्यों की शासन व्यवस्थाओं का भी इसमें पूर्ण सहयोग आवश्यक रहता है। देश की व्यवस्था के नाते हमने अपने संविधान में संघराज्यीय कार्यप्रणाली का स्वीकार किया है। ससम्मान व प्रामााणिकता पूर्वक उसका निर्वाह करते समय हम सभी को, विशेषकर विभिन्न दलों द्वारा राजनीतिक नेतृत्व करने वालों को यह निरन्तर स्मरण रखना पडेगा कि व्यवस्था कोई व कैसी भी हो, संपूर्ण भारत युगों से अपने जन की सभी विविधताओं सहित एक जन, एक देश, एक राष्ट रहा है, तथा आगे उसको वैसे ही रहना है, रखना है। मन, वचन, कर्म  से हमारा व्यवहार उस एकता को पुष्ट करने वाला होना चाहिये, न कि दुर्बल करने वाला। समाज जीवन के विभिन्न अंगों में नेतृत्व करने वाले सभी को इस दायित्वबोध का परिचय देते चलने का अनुशासन दिखाना ही पडेगा। साथ-साथ समाज को भी ऐसे ही दायित्वपूर्ण व्यवहार को सिखाने वाली व्यवस्थाएँ बनानी पडेगीं।
13. शिक्षा में परिवर्तन जरूरी
अनेक वर्षों से देश  की शिक्षा व्यवस्था – जिससे देश व समाज के साथ एकात्म, सक्षम व दायित्ववान मनुष्यों का निर्माण होना चाहिये – पर चली चर्चा इस परिप्रेक्ष्य में ही अत्यंत महत्वपूर्ण है। उस चर्चा के निष्कर्ष के रूप में एक सामान्य सहमति भी उभरकर आती हुई दिखाई देती है कि शिक्षा सर्व सामान्य व्यक्तियों की पहुँच में सुलभ, सस्ती रहे। शिक्षित  व्यक्ति रोजगारयोग्य हो, स्वावलंबी, स्वाभिमानी बन सकें व जीवनयापन के संबंध में उनके मन में आत्मविश्वास हो। वह ज्ञानी बनने, सुविद्य बनने के साथ-साथ दायित्वबोधयुक्त समंजस नागरिक तथा मूल्यों का निर्वहन करनेवाला अच्छा मनुष्य बने। शिक्षा की व्यवस्था इस उद्देश्य को साकार करने वाली हो। पाठ्यक्रम इन्हीं बातों की शिक्षा देने वाला हो। शिक्षकों का प्रशिक्षण व योगक्षेम की चिन्ता इस प्रकार हो कि विद्यादान के इस वृत को निभाने के लिये वे योग्य व समर्थ हों। शासन व समाज दोनों का सहभाग शिक्षा क्षेत्र में हो तथा दोनों मिलकर शिक्षा का व्यापारीकरण न होने दें। नयी सरकार आने के बाद इस दिशा  में एक समिति बनाकर प्रयास किया गया, उसका प्रतिवेदन भी आ गया है। शिक्षा क्षेत्र के उपरोक्त दिशा में में कार्य करनें वाले बंधु तथा शिक्षाविदों की राय में उस प्रतिवेदन की संस्तुतियाँ इस दिशा में शिक्षा पद्धति को रूपांतरित करेंगी कि नहीं यह देखना पडेगा। दिशागत परिवर्तन के लिये उपयुक्त ढाँचा बनाने की रूपरेखा तभी प्राप्त होगी अन्यथा उपरोक्त सहमति प्रतीक्षा की अवस्था में ही रहेगी परंतु नई पीढी के शिक्षित होने के स्थानों में विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विद्यापीठों के साथ-साथ कुटुबव पर्व उत्सवों से लेकर समाज की सभी गतिविधियाँ व उपक्रमों से निर्माण होने वाला वातावरण भी है।
14. परिवार प्रबोधन समय की जरूरत
अपने कुटुब में नई व पुरानी पीढी का आत्मीय संवाद होता है क्या? उस संवाद में से उनमें शनै-शनै समाज के प्रति दायित्वबोध, व्यक्तिगत व राष्टीय चारित्र्य के सद्गुण, मूल्यश्रद्धा, श्रमश्रद्धा, आत्मीयता तथा बुराइयों के आकर्षण से दूर रहने की प्रवृत्ति का निर्माण होता है क्या? वे ऐसे बनें इसलिये घर के बडों का व्यवहार उदाहरण बनता है क्या? इन प्रश्नों के उत्तर अपने-अपने कुटंब के लिये हम ही को देने होंगे। घर से उचित स्वभाव, लक्ष्य तथा प्रवृत्ति प्राप्त हो तो ही शिक्षा प्राप्ति का परिश्रम तथा उसके उचित उपयोग का विवेक बालक दिखाता है यह भी हम सभी का अनुभव है। कुटुंब में यह संवाद प्रारम्भ हो व चलता रहे यह प्रयास अनेक संत सज्जन तथा संगठन कर रहे हैं। संघ के स्वयंसेवकों में भी एक गतिविधि कुटंब प्रबोधन के ही कार्य को लेकर चली है, बढ रही है। किसी के माध्यम से हमारे पास यह कार्य पहुँचे इसकी प्रतीक्षा किये बिना हम इसे अपने घर से प्रारम्भ कर ही सकते हैं।
15. कैसे मनाएं अपने त्यौहार:
समाज में चलने वाले अनेक उपक्रम, पर्व  त्यौहार, अभियान इत्यादि का प्रारंभ समाज प्रबोधन व संस्कार की शाश्वत आवश्यकता को ध्यान में लेकर हुआ। उस प्रयोजन का विस्मरण हुआ तो उत्सव तो चलते रहता है, परंतु उसका रूप बदलकर कभीकभी भद्दा, निरर्थक बन सकता है। प्रयोजन ध्यान में लेकर इन पर्वां के सामाजिक स्तर पर आयोजन का कालसुसंगत रूप गढ़ना चाहिये तो आज भी वह समाज प्रबोधन का अच्छा साधन बन सकते हैं। महाराष्ट में सार्वजनिक गणेश मंडलियों के द्वारा अनेक स्थानों पर अच्छे प्रयोग किये हैं।

वर्षप्रतिपदा पर नववर्ष मनाने की अनेक उपयुक्त कल्पनाएँ सामने आयी हैं। समाज से ऐसे कल्पक सुधारित उपक्रमों का प्रोत्साहन, सहयोग तथा अनुकरण होने की आवश्यकता है। शासकीय तथा अशासकीय दोनों प्रकार की पहल होकर कुछ नये प्रयास चले है उनमें भी समाज का उत्साह बना रहे, बढता रहे इसका ध्यान निरन्तर सभी समाजहितैशी बंधु व स्वयंसेवकों को रखना पडेगा। वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत अभियान, योग दिवस आदि

इन उपक्रमों का महत्व समाज में सामूहिकता, समाज में स्वावलंबन, सामाजिक संवेदना आदि अनेक गुणों के निर्माण की दृष्टि से ध्यान में आ सकता है। इसी बात को मन में लेकर संघ के स्वयंसेवक भी इन उपक्रमों में, उत्सवों में समाज के साथ सहभागी होकर उनको अधिक सुव्यवस्थित, सुंदर व प्रभावी बनाने में समाज का सहयोग कर रहे है, करेंगे। समाज की स्वाभाविक संगठित अवस्था ही देश व विश्व में सुव्यवस्था, एकात्मता,शांति व प्रगति का मूल व मुख्य कारण बनती है, इस सत्य के आधारपर ही रा.स्वयंसेवक संघ 90 वर्षों से निरंतर कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है।

परंपरा से ही हमारा समाज कई विविधताओं को साथ लेकर चला है। संपूर्ण सृष्टि के विविध रंगी दृष्य के पीछे, उन सभी विविधताओं के अस्तित्व में ओतप्रोत जो सनातन व शाश्वत  एकत्व है उसका साक्षात् बोध हमारे मनीषियों को हुआ। इसी बोध का प्रबोधन संपूर्ण जगत को कराने का साधन इस नाते उनके दुर्धर तप से हमारा राष्ट उत्पन्न हुआ और अबतक इसी प्रबोधन का सफल साधन बनने के लिये उसकी जीवनयात्रा चल रही है। सृष्टि के अस्तित्व तक इस प्रबोधन की आवश्यकता बनी रहेगी उस आवश्यकता को पूर्ण करने वाला यह राष्ट भी बना रहेगा। हमारे राष्ट को इसलिये अमर राष्ट कहा जाता है। जड़ता, कलह की स्वनिर्मित शृंखलाओं में बद्धविश्व को फिर उस प्रबोधन की आवश्यकता है। हमारे लिये अपने अस्तित्व के प्रयोजन को सिद्ध करने के लिये कर्तव्यबद्ध होकर चलने की घड़ी है। संपूर्ण अस्तित्व की एकता के सत्यपर दृढ़तापूर्वक स्थापित, उसी से निःसृत हमारे सनातन धर्म व संस्कृति को वर्तमान युग के अनुसार समझकर, देशकाल परिस्थिति के अनुरूप उसका नूतन आविष्कार, हमारे संगठित, बलसंपन्न, समतायुक्त, शोषणमुक्त, सर्वांगपरिपूर्ण,वैभवसंपन्न राष्ट जीवन को खड़ा करते हुए विश्व के सामने उदाहरण के रूप में रखना होगा। कई शतकों की विदेशी दासता व हमारी आत्मविस्मृति के कुप्रभावों से पूर्ण मुक्त होकर हमारे अपने विचारधन के आधार पर हमें राष्ट की नीतियाँ बनानी होंगी। उसके लिये हमारे उन सनातन मूल्यों, आदर्शों व संस्कृति की गौरवगरिमा श्रद्धापूर्व क हृदय में धारण करनी पडेगी। विश्व में आत्मविश्वासयुक्त पदक्षेपों के साथ राष्ट आगे बढ़ रहा है,विश्व को सहस्राब्दियों से पीड़ा देने वाली समस्याओं का अचूक समाधान दे रहा है, यह दृश्य अपने जीवन व कर्तृत्व से खडा करना पड़ेगा। संतशिरोमणि श्री गुलाबराव महाराज की विशाल ग्रंथसंपदा व दुर्धर जीवनतपस्या का सारांश में संदेश यही है। शासन का कार्य इस दिश का ध्रुव रखकर चलें; प्रशासन उसकी नीति का तत्पर व कार्यक्षम रहकर क्रियान्वयन करें व देश के अंतिम व्यक्ति तक सभी को सुखी, सुंदर, सुरक्षित व उन्नत जीवन का लाभ हो रहा है इस पर दोनों का ध्यान निरंतर रहे; इसके साथ-साथ समाज भी एकरस, संगठित व सजग होकर इन दोनों का सहयोग करें, प्रसंग पडने पर नियमन भी करें, यह राष्ट जीवन की उन्नति के लिये आवश्यक है। इन तीनों के एकदिशा में सुसूत्र व परस्पर संवेदनषील होकर समन्वित चलने से ही, आसुरी शक्तियों के छल-कपट व्यूहों के भ्रमजाल को भेदकर, समस्याओं व प्रतिकूलताओं की बाधाओं को चीरकर परम विजय की प्राप्ति में हम समर्थ हो सकेंगे।
16. सारांश व समरोप:
कार्य कठिन लगता है, परंतु वहीं हमारा अनिवार्य सद्य कर्तव्य है। असंभव से लगने वाले कार्य को दृढनिश्चय, पराक्रम, सर्व स्वसमर्पण व निःष्काम निःस्वार्थ बुद्धि से निरंतर सफलता की ओर बढाने वाले श्रीगुरुगोविंद सिंह जी महाराज के तेजस्वी जीवन की विरासत हमें मिली है। हमें श्रद्धापूर्वक सारी शक्ति लगाकर उस आदर्श की राह पर चलने का साहस दिखाना होगा।  समाज ऐसा दैवीगुणसंपदयुक्त बनें इसलिये अपने उदाहरण से ऐसे आचरण का वातावरण बनाने का एकमात्र कार्य रा.स्वयंसेवक संघ कर रहा है। अपने निःस्वार्थ एवं अकृत्रिम आत्मीयता से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोडना; अपने इस पवित्र और प्राचीन हिन्दु राष्ट को विश्व का परमवैभवसंपन्न बनाने के भव्य लक्ष्य के साथ उसको तन्मय करना, कार्य के योग्य बनने के लिये शरीर, मन, बुद्धि का विकास करने वाली सहज, सरल शाखा साधना उसके जीवन का अंग बनाना, तथा ऐसे साधकों को आवश्यकता व क्षमतानुसार समाज जीवन के विविध अंगों में आवश्यक कार्य को सेवाभाव से करने के लिये प्रवृत्त करना यही उसकी कार्य पद्धति रही है। शीघ्रतापूर्वक समाज में इस परिवर्तन को लाने के लिये चलने वाली समरसता, गौसंवर्धन, कुटुब प्रबोधन जैसी गतिविधियों का व उपक्रमों का अत्यल्प परिचय इस भाषण में आपको दिया है। परंतु संपूर्ण समाज ही इस दृष्टि से सक्रिय हो इसकी आवश्यकता है। नवरात्रि के नौ दिन तपस्यापूर्वक देवों ने- अर्थात उस समय की सज्जनशक्ति्ष ने – अपनी-अपनी शक्ति को परस्पर समन्वित व पूरक बनाकर सम्मिलित किया व दसवें दिन चंडमुंडमहिषासुर रूप मायावी असुरशक्ति का निर्दालन कर मानवता के त्रास का हरण किया, वही आज का विजयादशमी – विजयपर्व  है। अतएवं रा.स्वयंसेवक संघ के इस राष्टीय कार्य पर आपके स्नेह व प्रोत्साहन की छाया की दृष्टि के साथ आपकी सहयोगिता व सहभागिता भी बढती रहे इस विनम्र आवाहन के साथ में इस वक्तव्य को विराम देता हूँ। आप सभी को विजयादशमी की शुभेच्छाएँ तथा सभी की ओर से एक

प्रार्थना –
‘‘ देह सिवा बरु मोहे ई ह,शुभभ करमन ते कबहूं न टरों।
न डरों अरि सो जब जाइ लरों
निसचै करि अपुनी जीत करों।।
अरु सिख हों आपने ही मन कौ
इह लालच हउ गुन तउ उचरों।
जब आव की अउध निदान बनै
अति ही रन मै तब जूझ मरों।। ’’

।। भारत माता की जय ।।

Monday, October 10, 2016

चिड़िया और दाने की कहानी

चिड़िया और दाने की कहानी
छोटी सी कहानी सुनी तो पहले भी होगी पर अब समझ आई।
चिड़िया के दाने वृक्ष की दराज में गिर गए, और वृक्ष से लौटने को कहा, नहीं माना.  गयी बढ़ई के पास की तूं तन काट दे, फिर गयी राजा के पास, की बढ़ई को सजा दे, नहीं माना। हर छोटी बड़ी बात के लिए ऍफ़.आई.आर ठोको गए तो क्या हाल होगा? गयी रानी के पास की राजा से रूठ जा, फालतू बात। भाग। गयी महावत के पास की राजा-रानी को पीठ से फ़ेंक दे, तेरा दिमाग़ खराब है, तो गयी हाथी के पास की महावत ने नहीं सुनी, तू तो हमारी बिरादरी का, तू महावत पे सूंड चला। सामने छोटी सी चींटी से बोली की तूं हाथी की सूंड में घुस जा। बोली कि मेरे क्या पड़ी कि इतना रिस्क लूँ।चल आगे किसी पे जा, सरकारी बाबू की तरह बोली। बोली की अब तक जितनो के पास गयी, उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकती पर तुझे कोई मेरी चोंच से बचा नहीं सकता, पंजे में दबाते हुए बोली। थोड़ी मोहलत देती हूँ। बस वो दौड़ी हाथी के पास, फिर हाथी महावत, रानी, राज, बढई और बढई लेके आरी आया वृक्ष के पास के या तो इसके दाने दे, नहीं तो में चलाता हूँ आरी.  अरे चिड़िया प्यारी, में तो किया था मजाक, तूं भागी गुस्से की मारी। ये ले दाने की पिटारी। तू बिटिया हमारी। राजदुलारी।
देखिय न हम पकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते, न चीन पे तोप चला सकते,  ब्रह्मपुत्र की धारा खुलवा सकते, पर पर चीन के पठाके तो खरीदना बंद कर सकते, लड़िया छोड़ मिट्टी के दिए तो जला सकते, ओप्पो, लेनोवा के मोबाइल की जगह माइक्रोमैक्स, कार्बन, इंटेक्स, जिओ के मोबाइल तो खरीद ही सकते है, चीन से 52 अरब डॉलर का व्यापार घाटा तो कम कर सकते, है। बस आगे तो वो स्वयं ही गिड़गिड़ाये गे।

ये प्रयोग जापान ने किया तो गुलाम होते हुए भी काबिज अमरीका के संतरे नहीं खाये, हिरोशिमा और नागासाकी में एटम बम गिरने के बावजूद स्वदेअहि के बल पर दुनिया की दूसरी आर्थिक शक्ति बना।ये प्रयोग 1905 में लाल बाल पाल ने किया और बंग भंग विरोधी आंदोलन में अंग्रेज सरकार को झुकाया।ये प्रयोग गांधी जी ने किया और विदेशी वस्त्रो की होली जलायी। आयो पांच पांच स्कूलों में जाकर बच्चों से शपथ दिलवाये, संतो से प्रार्थना करें की अपने प्रवचनों में बोले।सरकार से कहे कि एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाये। जो हम कर सकते हे उस पर ध्यान देवें।सफलता मिले गी।

गांधीवादी चिंतन - लेख जनसत्ता का


गांधीवादी चिंतक धर्मपाल ने आधुनिक सभ्यता को ‘मनुष्य केंद्रित सभ्यता’ कहा है। इसमें मुझे जोड़ना यह है कि यह ‘मनुष्य केंद्रित आधुनिक सभ्यता’ मुख्यतया ‘अहिंसक हिंसा की सभ्यता’ है। यह अहिंसक हिंसा है क्या, इसे समझने के लिए गांधीजी की पुस्तक ‘हिंद स्वराज’ से एक उद्धरण काफी होगा: ‘‘हजारों साल पहले जो हल काम में लिया जाता था, उससे हमने काम चलाया। हजारों साल पहले जैसे झोंपड़े थे, उन्हें हमने कायम रखा। हजारों साल पहले जैसी हमारी शिक्षा थी, वही चलती आई। हमने नाशकारक होड़ को समाज में जगह नहीं दी। ऐसा नहीं कि हमें यंत्र वगैरह की खोज करना नहीं आता था। लेकिन हमारे पूर्वजों ने देखा कि लोग अगर यंत्र वगैरह की झंझट में पड़ेंगे, तो गुलाम बनेंगे और अपनी नीति को छोड़ देंगे। उन्होंने सोच-समझ कर कहा कि हमें अपने हाथ-पैरों से जो काम हो सके, वही करना चाहिए। हाथ-पैरों का इस्तेमाल करने में ही सच्चा सुख है, उसी में तंदरुस्ती है।’’
यह बात 1909 में कही गई थी, जिसमें गांधी ने भारतीय सभ्यता की हजारों वर्षों से चली आ रही स्थिरता, अविच्छिन्नता का चित्र उकेरा था। मगर हजारों वर्षों से चला आया परिदृश्य आज पूरी तरह बदल चुका है। आज खेतों में न हल-बैल हैं, न झोंपड़े, न प्राचीन शिक्षा। ‘यंत्रों की झंझट’ से मुक्त रहने वाले पूर्वजों के वंशधर आज यंत्रों की गिरफ्त में आते जा रहे हैं, उन्हें खुशी-खुशी गले का हार, जीवन का शृंगार समझ कर अंगीकार करते जा रहे हैं। आज खेतों में ट्रैक्टर, थे्रसर, जेसीबी जैसी मशीनें हैं। शहर तो शहर, गांव-गांव में कंकरीट के जंगल फैलते जा रहे हैं। अंगरेजी ढंग की शिक्षा देने वाले स्कूलों से गांव भी पटते जा रहे हैं। यानी जो चीजें गांधी की दृष्टि में भारतीय सभ्यता की हजारों वर्षों से चली आ रही अक्षुण्णता, स्थिरता का आधार स्तंभ थीं, महज सौ वर्षों के दरम्यान नष्ट हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि इन सबका विनाश किसी हिंसक युद्ध, रक्तपात या तोप-तलवार के जरिए नहीं, बल्कि यूरोप की औद्योगिक क्रांति की कोख से जन्मी प्रौद्योगिकी की बदौलत हुआ है, जिसने हमें विकास, सुविधा, आराम का नशा चखाते हुए इस कदर मदहोश कर दिया कि हमने मशीनीकरण और शहरीकरण को वरदान समझ लिया, बगैर यह देखे कि इनसे कैसे हमारी मूल्यवान न्यामतों का संहार होता जा रहा है। यही है अहिंसक हिंसा, जो बगैर रक्तपात के दीमक की तरह हमारी सभ्यता को खोखली करती जा रही है। दरअसल, बगैर खून-खराबे के प्रकृति प्रदत और समाजकृत चीजों को उन्मूलित किए जाने का आरंभ औद्योगिक क्रांति की औरस संतान बन कर सामने आया। मशीनीकरण ने सुविधा, आराम, कार्यकुशलता, उत्पादकता-वृद्धि के नाम पर धीरे-धीरे अर्थ, उद्योग, व्यापार, जीवन-मूल्य आदि से संबद्ध अनेकानेक पारंपरिक चीजों को खत्म करना शुरू किया। पंूजी का केंद्रीयकरण होता गया, कृषि-सापेक्ष हस्तशिल्प का संहार होता गया। विडंबना यह है कि इस पूंजीवाद का विरोध करने वाले कार्ल मार्क्स को भी कृषि और कृषकों का बने रहना सर्वहारा क्रांति के मार्ग में अवरोध प्रतीत हुआ।
मशीनों की बढ़ती आमद ने मनुष्य को दूसरे प्रकार की गुलामी में जकड़ना शुरू किया और उस मशीनीकरण के फलस्वरूप बढ़ते शहरीकरण ने मिल कर सदियों से प्रकृति के साथ लय बना कर चले आ रहे जीवन को क्षत-विक्षत करना शुरू किया। दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि इस मशीनीकरण के गर्भ में पलने वाले जैविक विनाश के कीटाणुओं को वैज्ञानिकता का दंभ भरने वाला मार्क्सवादी दर्शन नहीं देख सका! देखा तो भाववादी दर्शन के लिए बदनाम गांधी ने, जिन्होंने 1909 में ही ‘हिंद स्वराज’ में यह चेतावनी दे दी कि ‘‘मशीनें यूरोप को उजाड़ने लगी हैं और वहां की हवा अब हिंदुस्तान में चल रही है।… मशीन की यह हवा अगर ज्यादा चली तो हिंदुस्तान की बुरी दशा होगी।’’
ऐसा संकेत करके गांधी ने दरअसल, मशीनों के जरिए होने वाली ‘अहिंसक हिंसा’ की ही विभीषिका को सामने रखा था। हथियारों से लड़े जाने वाले युद्धों में मानव-संहार तो होता था, लेकिन युद्धोपरांत फिर आबादी बढ़ती जाती थी, अर्थ, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक जीवन और प्रकृति के साथ लयात्मक योग पूर्ववत चलते रहते थे। ‘स्वदेशी समाज’ नामक निबंध में रवींद्रनाथ ठाकुर ने लिखा: ‘‘राजाओं में कितने युद्ध हुए, लेकिन हमारे वेणुकुंजों में, आम और कटहल के बागों में मंदिर बनते रहे, अतिथिशालाएं स्थापित होती रहीं, तालाब खोदे जाते रहे, संस्कृत पाठशालाओं में शास्त्र-शिक्षा चलती रही, चंडी-मंडपों में रामायण-पाठ कभी बंद नहीं हुआ, गांव के आंगन सर्वदा कीर्तन-ध्वनि से मुखरित रहे। समाज ने न तो कभी बाहर से सहायता मांगी और न बाहर के उपद्रव से उसकी अवनति हुई।’’
यह सब इसलिए संभव था कि समाज चक्रीय विकास की गति से चलता रहा था, जिसमें थोड़ी देर के लिए ओझल हो जाती चीजों की वापसी हो जाया करती थी। लेकिन औद्योगिक क्रांति ने चक्रीय विकास को पीछे ठेलते हुए एकरेखीय विकास क्रम को सामने रखा, जिसमें वापसी संभव नहीं होती। निरंतर आगे बढ़ते जाना ही विकास का मानक माने जाने लगा। मार्क्स भी इस एकरेखीय विकास के प्रबल प्रवक्ता थे। आज इस एकरेखीय विकास से मोहाविष्ट होकर मनुष्य जल, जंगल, जमीन को नष्ट करता जा रहा है। जॉन जर्जन जैसे विख्यात अमेरिकी चिंतक, जिन्होंने ‘एलीमेंटस आॅफ रिफ्यूजल’, ‘फ्युचर प्रीमिटिव’, ‘वाई आई हेट स्टार ट्रेक’, ‘द फेल्योर आॅफ सिंबॉलिक थॉट’ जैसी विचारोत्तेजक किताबें लिख कर बौद्धिक जगत में हलचल मचा रखी है, इस एकरेखीय विकास की भयावह परिणति पर उनकी टिप्पणी गौरतलब है: ‘‘चक्रीय सभ्यता तो कम से कम मौसमों की लय से जुड़े होने के कारण प्रकृति से कहीं न कहीं जुड़ती थी। मगर सभ्यता के विकास के साथ चक्रीय समय की जगह एकरेखीय क्रमिक विकास ने ले ली। अगर समय एकरेखीय हो, तो इतिहास है, फिर तरक्की है, फिर भविष्य की मूर्तिपूजा है। अब हम प्रजातियों, संस्कृतियों और शायद पूरी की पूरी प्राकृतिक दुनिया को एक काल्पनिक भविष्य की वेदी पर कुर्बान करने को तैयार हैं।…’’
अब यह खाई में जाने की विश्वव्यापी दौड़ है। अंतरराष्ट्रीय कंपनियां प्रतियोगिता में हैं कि कौन कामगारों का सबसे अधिक शोषण और पर्यावरण को सबसे अधिक बर्बाद कर सकता है। विकास का अर्थ है पर्यावरण का विनाश और व्यक्ति का अमानवीकरण। इस अमानवीकरण का एक प्रत्यक्ष उदाहरण यही है कि हम मोबाइल फोन की सुविधाओं के पीछे पागल होकर टॉवर पर टॉवर लगाते जा रहे हैं, बगैर यह देखे कि कैसे इन टॉवरों से आए दिन पक्षी मौत का शिकार हो रहे हैं। एक समय वह था जब एक पक्षी की हत्या ने वाल्मीकि को आदि कवि बना दिया, और आज का समय है कि सैकड़ों पक्षियों की मौत का कोई असर हम पर नहीं होता। जर्जन ने हमारे समय में एकरेखीय विकास की ‘अहिंसक हिंसा’ का जो यथार्थ रखा है, उससे हम इंकार नहीं कर सकते। क्या यह सत्य नहीं है कि बड़ी-बड़ी परियोजनाओं के कारण लाखों-करोड़ों लोगों को पुश्तैनी आवास से विस्थापित होना पड़ा है।
उत्पादकता वृद्धि के नाम पर पारंपरिक जैविक खेती, जल-प्रबंधन, वन संपदा आदि की बलि देते हुए रासायनिक खादों और कीटनाशक दवाओं के बल पर जिस व्यावसायिक खेती और औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया गया, उससे पर्यावरण का विनाश होने के साथ-साथ मनुष्य कई बीमारियों का शिकार होता गया है, अनेक पशु-पक्षियों की प्रजातियां समाप्त हो चली हैं। वनों का विकल्प वृक्षारोपण के रूप में पेश किया जा रहा है, पर क्या इन वृक्षों के बीच शेर, बाघ, हाथी, हिरण जैसे वन्यजीव रह सकते हैं? सड़क, भवन, बांध आदि बनाने के लिए ‘भूधर’ कहलाने वाले पहाड़ों को जिस तरह तोड़ा जा रहा है, क्या फिर से पहाड़ खड़े किए जा सकते हैं? स्पष्टत: इस एकरेखीय विकास क्रम में समाप्त होती जा रही इन चीजों की वापसी संभव नहीं है। इस अहिंसक हिंसा ने हमें आज जिस मुकाम पर पहुंचा दिया है वह आदिवासी चिंतक बृजलाल के शब्दों में यों है: ‘आसमान फटा जा रहा है और हुक्मरान थिगड़े लगाने की बात कर रहे हैं।’
जाहिर है कि तथाकथित वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक प्रगति बगैर किसी खून-खराबे के मनुष्य के सामने सुविधाओं का अंबार लगा कर विनाशकारी सुरंग में उसे धकेले जा रही है। न केवल मनुष्य और मनुष्यता की, बल्कि समस्त जड़-चेतन की बलि हो रही है इस विकास देवी की वेदी पर। ऐसे में विचारणीय है कि क्या रक्तरंजित हिंसा से अधिक संहारक इस ‘अहिंसक हिंसा’ को इसी तरह चलते रहने देना दिया जाए या फिर दुनिया को बचाने के लिए इस पर लगाम लगाई जानी चाहिए। जॉन जर्जन ठीक ही कहते हैं: ‘‘व्यवस्था को पलट देने का आह्वान हास्यास्पद लग सकता है, लेकिन एकमात्र चीज, जो इससे भी अधिक हास्यास्पद है कि इस व्यवस्था को चलते रहने देना चाहिए।’’
यहां हमें फिर गांधी की याद आती है, जिन्होंने 5 अक्तूबर 1945 को पं. नेहरू को लिखे पत्र में यह चेतावनी दी थी: ‘‘मुझे कोई डर नहीं है कि दुनिया उल्टी ओर जाती दिखती है। यों तो पतंगा जब अपने नाश की ओर जाता है तब सबसे ज्यादा चक्कर खाता है और चक्कर खाते-खाते जल जाता है।… मेरे कहने का निचोड़ यह है कि मनुष्य जीवन के लिए जितनी जरूरत की चीज है, उस पर निजी काबू रहना ही चाहिए, अगर न रहे तो व्यक्ति बच ही नहीं सकता।’’ यक्ष प्रश्न यही है कि क्या ‘जरूरत की चीज’ और विकास के बीच हम संतुलन स्थापित कर इस अहिंसक हिंसा को रोकेंगे या इस मार्ग पर बढ़ते हुए पतंगे की तरह जल जाएंगे
कथा चिड़िया को मिला अपने दाने
छोटी सी कहानी सुनी तो पहले भी होगी पर अब समझ आई।
चिड़िया के दाने वृक्ष की दराज में गिर गए, और वृक्ष से लौटने को कहा, नहीं माना.  गयी बढ़ई के पास की तूं तन काट दे, फिर गयी राजा के पास, की बढ़ई को सजा दे, नहीं माना। हर छोटी बड़ी बात के लिए ऍफ़.आई.आर ठोको गए तो क्या हाल होगा? गयी रानी के पास की राजा से रूठ जा, फालतू बात। भाग। गयी महावत के पास की राजा-रानी को पीठ से फ़ेंक दे, तेरा दिमाग़ खराब है, तो गयी हाथी के पास की महावत ने नहीं सुनी, तू तो हमारी बिरादरी का, तू महावत पे सूंड चला। सामने छोटी सी चींटी से बोली की तूं हाथी की सूंड में घुस जा। बोली कि मेरे क्या पड़ी कि इतना रिस्क लूँ।चल आगे किसी पे जा, सरकारी बाबू की तरह बोली। बोली की अब तक जितनो के पास गयी, उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकती पर तुझे कोई मेरी चोंच से बचा नहीं सकता, पंजे में दबाते हुए बोली। थोड़ी मोहलत देती हूँ। बस वो दौड़ी हाथी के पास, फिर हाथी महावत, रानी, राज, बढई और बढई लेके आरी आया वृक्ष के पास के या तो इसके दाने दे, नहीं तो में चलाता हूँ आरी.  अरे चिड़िया प्यारी, में तो किया था मजाक, तूं भागी गुस्से की मारी। ये ले दाने की पिटारी। तू बिटिया हमारी। राजदुलारी।
देखिय न हम पकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते, न चीन पे तोप चला सकते,  ब्रह्मपुत्र की धारा खुलवा सकते, पर पर चीन के पठाके तो खरीदना बंद कर सकते, लड़िया छोड़ मिट्टी के दिए तो जला सकते, ओप्पो, लेनोवा के मोबाइल की जगह माइक्रोमैक्स, कार्बन, इंटेक्स, जिओ के मोबाइल तो खरीद ही सकते है, चीन से 52 अरब डॉलर का व्यापार घाटा तो कम कर सकते, है। बस आगे तो वो स्वयं ही गिड़गिड़ाये गे।

ये प्रयोग जापान ने किया तो गुलाम होते हुए भी काबिज अमरीका के संतरे नहीं खाये, हिरोशिमा और नागासाकी में एटम बम गिरने के बावजूद स्वदेअहि के बल पर दुनिया की दूसरी आर्थिक शक्ति बना।ये प्रयोग 1905 में लाल बाल पाल ने किया और बंग भंग विरोधी आंदोलन में अंग्रेज सरकार को झुकाया।ये प्रयोग गांधी जी ने किया और विदेशी वस्त्रो की होली जलायी। आयो पांच पांच स्कूलों में जाकर बच्चों से शपथ दिलवाये, संतो से प्रार्थना करें की अप

Friday, October 7, 2016

पेप्सी/कोक में जहर, नई जानकारी

बात तो पहले भी चली है और लैब में सिद्ध भी हुआ है, परंतु ये बहुराष्ट्रीय कंपनियां जैसे तैसे मैनेज कर फंदे से छूट जाती है।
इस बार न छोटे हम सब या कर सकते हैं?
ईएनएस
नई दिल्ली | October 6, 2016 10:48 am

स्वास्थ्य मंत्रालय के ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी)की जांच में पेप्सिको तथा कोका कोला जैसी कंपनियों के कोल्ड्रिंक्स में एंटीमोनी, लीड, क्रोमियम, कैडमियम और कम्पाउंड डीईएचपी जैसे जहरीले तत्व मिले हैं।
सरकारी जांच में पेप्सिको तथा कोका कोला जैसी कंपनियों के कोल्ड्रिंक्स में एंटीमोनी, लीड, क्रोमियम, कैडमियम और कम्पाउंड डीईएचपी जैसे जहरीले तत्व मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) ने अपनी जांच में पेप्सी, कोका कोला, माउंटेन ड्यू, स्प्राइट और 7 अप कोल्ड्रिंक्स के सैंपल्स को शामिल किया था। गौरतलब है कि 7 अप और माउंटेन ड्यू पेप्सिको कंपनी के प्रॉडक्ट हैं वहीं, स्प्राइट कोका कोला कंपनी का प्रॉडक्ट है।
डीटीएबी ने इस साल फरवरी मार्च में परीक्षण के लिए इन कोल्ड्रिंक्स का सैंपल एकत्रित किया था और उसके दिशानिर्देशों के तहत ही स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कोलकाता स्थित ‘आॅल इंडियन इंस्टिट्यूट आॅफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ’ (एआईआईएचपीएच) में परीक्षण किया गया था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एआईआईएचपीएच ने डीटीएबी के चेयरमैन जगदीश प्रसाद को इस टेस्ट से जुड़े रिजल्ट सौंप दिए हैं। इससे पहले इस संस्थान ने विभिन्न स्वास्थ्य वर्धक दवाओं के नमूनों में भी हेवी मेटल्स पाए जाने की पुष्टि की थी।

इस संबंध में पेप्सिको इंडिया के प्रवक्ता का कहना है, ‘हमें अभी तक जांच रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और जब तक हम यह नहीं जान जाते की जांच में किस मेथडॉलॉजी का प्रयोग किया गया है, हमारे लिए इस रिपोर्ट पर कुछ कहना संभव नहीं होगा। मैं बताना चाहूंगा कि हम अपने सभी उत्पादों में ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स’ के नियमों का पालन करते हैं। हम अपने उत्पादों में इन नियमों के तहत ही हेवी मेटल्स का उपयोग करते हैं।’ वहीं, कोका कोला इंडिया की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया गया।

Sunday, October 2, 2016

The total assets of MNCs

According to Sh. Dhanpatram  Aggarwal. The total assets value of all the MNCs put together at global level was US $ 105.778 trillion which exceeds the total global GDP of US $ 73.152 trillion in the year 2015. The aggregate value of the global sales of these MNCs was US $ 36.668 trillion which is more than 50% of the aforesaid global GDP. The value of FDI outward stock at global level is US $ 25.045 trillion at the end of 2015. These figures are indicative to understand the monotheistic size and the influence of MNCs on the global economy and also on the global

Tuesday, September 20, 2016

प्रदुषण के भारत व दुनियां को मापे जाने वाले नुक्सान

वायु प्रदूषण से सालाना 56 हजार करोड़ डॉलर का नुकसान, 14 लाख मौत केवल भारत में। ऐसी खबर एक सप्ताह पूर्व छपी तो मैं पढ़कर एकदम चोंका। अभी तक ऐसे आंकलन छपते थे जो सूक्ष्म प्रभाव वाले या अनगिनत असर दर्शाते थे, यथा कि इतने शहर डूब जायेंगे, कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जायेगा, आदि, आदि। पर ये खबर एकदम साफ बताती है कि देश की अर्थव्यवस्था को वायु प्रदूषण से सालाना 56,049 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है तथा 14 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ती है। विश्व बैंक द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2013 में वायु प्रदूषण की रोकथाम तथा इससे होने वाली बीमारियों के इलाज पर भारत का खर्च 50,510.3 करोड़ डॉलर रहा था। इसके अलावा 14,03,136 लोगों की वायु प्रदूषण जनित बीमारियों से मौत हो गई थी। श्रमबल की हानि के रूप में भी अर्थव्यवस्था को 5,539 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। इस प्रकार कुल नुकसान 56,049.3 करोड़ डॉलर रहा जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 8.53 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 1990 में वायु प्रदूषण के मद में जनकल्याण पर खर्च 10,490.6 करोड़ डॉलर रहा था। इसके अलावा श्रमबल हानि के रूप में 2,874.2 करोड़ डॉलर रहा था। वर्ष 1990 में इससे 10,43,182 लोगों की मौत हुई थी।
वायु प्रदूषण से जीडीपी को होने वाले नुकसान के मामले में चीन पहले नंबर पर, भारत दूसरे नंबर पर तथा अमेरिका तीसरे नंबर पर है। चीन ने वर्ष 2013 में इससे जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं पर 1,58,976.7 करोड़ डॉलर तथा अमेरिका ने 45,467.5 करोड़ डॉलर खर्च किये थे। इनके अलावा रूस और जापान का खर्च भी 10 हजार करोड़ डॉलर से ज्यादा है। विश्व बैंक के अनुसार, वायु प्रदूषण सबसे घातक प्रदूषण के रूप में सामने आया है। यह दुनिया भर में समय से पहले मौत का चौथा सबसे बड़ा कारक है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को वर्ष 2013 में 22,500 करोड़ डॉलर के बराबर श्रमबल का नुकसान हुआ था। इसके अलावा इससे जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं पर होने वाला खर्च पाँच लाख करोड़ डॉलर रहा जो दुनिया की कुल जीडीपी का 7.5 प्रतिशत है।
इस बात को पढ़ कर एकात्म मानव दर्शन, हिन्द स्वराज सबके अर्थ समझ आने लगते है कि हमारे देश के चिंतक प्रकृति संरक्षण पर इतना ध्यान क्यों देते थे।


Friday, September 16, 2016

हर अमरीकी परिवार पौने छह लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड कर्ज़


वाशिंगटन - यह बड़े आश्चर्य का विषय है कि बढ़ती आर्थिक असमानता और स्थिर कमाई के कारण आम अमेरिकी क्रेडिट कार्ड के कर्ज में डूबते जा रहे हैं.निजी फाइनेंस वेबसाइट वैलेटहब की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 30 सालों की तुलना में क्रेडिट कार्ड के कर्ज में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार हर अमेरिकी परिवार पर 8500 डॉलर का क्रेडिट कार्ड का ऋण है, जो 05 लाख 70 हजार रुपये के करीब है. बता दें कि वर्ष 1986 की दूसरी तिमाही के बाद यह क्रेडिट कार्ड के कर्ज में सबसे बड़ा उछाल है.वर्ष 2016 के अंत तक अमेरिकियों पर क्रेडिट कार्ड का कर्ज एक लाख करोड़ रुपये पार कर जाने का अनुमान है. 2016 की दूसरी तिमाही में क्रेडिट कार्ड का कर्ज 34.4 अरब डॉलर (2304 अरब रुपये) बढ़ गया.